सूचना के अधिकार पर जागरूकता अभियान चलाएं : मुंडा
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रशासनिक कार्यो में गोपनीयता के बदले पारदर्शिता की जरुरत पर बल देते हुए सूचना के अधिकार पर जन जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया है। जूनियर चेंबर इंटरनेशनल व झारखंड आरटीआई फोरम के संयुक्त तत्वावधान में जेसीआई हाल में रविवार को आयोजित सूचनाधिकार की तीसरी वर्षगांठ पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकारी मशीनरी को सिस्टम के तहत काम करते हुए विश्वसनीयता कायम रखने की सलाह दी, ताकि प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम हो सके। इस मौके पर सूचनाधिकार पर विष्णु राजगढि़या व नंदनी सहाय की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। सूचना आयुक्त सृष्टिधर महतो ने सूचना कानून की अवहेलना करने वाले अधिकारियों की मानसिकता बदलने की जरुरत बताई। सूचना आयुक्त गंगोत्री कुजूर ने झारखंड आरटीआई फोरम द्वारा राज्य में चलाए जा रहे अभियान को सकारात्मक कदम बताया। इस अवसर पर झारखंड आरटीआइ फोरम की नई कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बलराम, उपाध्यक्ष गोपीनाथ घोष एवं संदीप आनंद, सचिव विष्णु राजगढि़या, सह सचिव सुनील महतो एवं राजेश कसेरा, कोषाध्यक्ष आरपी शाही, प्रचार सचिव शक्ति पांडे को बनाया गया। इस अवसर पर चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अरुण बुधिया, संजय सेठ, डा. सुरेश अग्रवाल, पवन बजाज, विजय अग्रवाल, डा. सुरंजन, प्रेम कटारुका, प्रकाश हेतमसरिया, मनीष रामसिसरिया, मनीष टांटिया, दामोदार अग्रवाल, नारायण मुरारका, चेंबर सचिव सुरेश चंद्र अग्रवाल, अश्रि्वनी राजगढि़या, समेत कई लोग उपस्थित थे।
दैनिक जागरण से साभार
No comments:
Post a Comment